बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने महाशिवरात्रि, होली व आगामी त्यौहारों को देखते हुए जनपद व ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में चौबीसो घंटे इमरजेंसी सेवाएं आम लोगों को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा उपचार सेवाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। एंबुलेंस सेवा पूरी तरह क्रियाशील रखी जाए। संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सभी चिकित्सा इकाईयों पर आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं, प्राथमिक उपचार सामग्री, आइवी फ्ल्यूड, एंटी एलर्जिक, दर्द निवारक दवाएं, बर्न ट्रीटमेंट से संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सकीय उपकरणों को क्रियाशील रखा जाए। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाकर नोडल अधिकारी नामित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.