पलामू, मई 14 -- हैदरनगर, प्रतिनिधि। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम पर स्वास्थ्य विभाग में पैसे की अवैध निकासी बदस्तूर जारी है। पलामू जिले के हैदरनगर सहित अन्य प्रखंड के पंचायतों में इस मंदिर की स्थापना और व्यय को कोई लेखा जोखा लेने वाला नहीं है। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बिमलेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर पांडेय, पूर्व मुखिया सफीउल्ला खान ने बताया कि कई पंचायत भवन में स्वास्थ्य केन्द्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का संचालन किया जा रहा है। इसमें बरडंडा, बभंडी पंचायत व मोकहर कला पंचायत के हेमजा सहित कई अन्य पंचायत शामिल हैं। जहां प्रतिदिन दर्जनों मरीजों की उपस्थिति तक नहीं होती। किन्तु इसके संचालन से लेकर सीएचओ, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति पर बड़ा राशि व्यय किया जा रहा है। जबकि प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.