बुलंदशहर, मई 19 -- अहार। अहार क्षेत्र स्थित अवंतिका देवी गंगा घाट पर अस्थि विसर्जन के लिए आर हे बाइक सवार दो युवकों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव पाली आनंदगढ़ निवासी विजय सिंह की माता धौला देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। उनकी अस्थि विसर्जन के लिए रविवार को विजय सिंह अपने चचेरे भाई विक्रम सिंह उम्र 50 वर्ष के साथ बाइक से अवंतिका देवी गंगा घाट आ रहे थे। बाइक विजय सिंह चला रहा था। उसी समय अवंतिका देवी चौराहे के पास मंदिर मार्ग पर सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम को लिए भिजवाया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।थाना प्रभ...