बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- अस्थावां। निज संवाददाता जिला कृषि विपणन पदाधिकारी अमित प्रकाश ने फार्मर आईडी पंजीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बुधवार को उन्होंने अस्थावां, अंदी, ओंदा एवं जाना पंचायतों में लगाये गए विशेष कैंपों का दौरा कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कैंप में मौजूद किसानों से बातचीत कर फार्मर आईडी बनवाने की अपील की। यह भी जानकारी ली कि उन्हें क्या समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि भूमि रसीद या दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसे शीघ्र दुरुस्त करा लें, ताकि पंजीकरण में किसी तरह की बाधा न आए। इसके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचता है। मौके पर बीएओ एकता कुमारी वर्मा, किसान सलाहकार मनोरंजन कुमार, किसान मुन्ना कुमार, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.