बिहारशरीफ, नवम्बर 15 -- श्रवण कुमार ने पार किया एक लाख वोट का आंकड़ा डॉ. जीतेन्द्र भी नहीं रहें पीछे, मिले 90 हजार से अधिक वोट बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अस्थावां और नालंदा में जीतने वाले जदयू प्रत्याशियों को एक समान 52 फीसदी मत मिले। नालंदा में 52.77 तो अस्थावां में 52.13 प्रतिशत मत हासिल किया। नालंदा से श्रवण कुमार ने एक लाख मतों का आंकड़ा पार कर लिया। अस्थावां के डॉ. जीतेन्द्र भी अधिक पीछे नहीं रहें। उन्होंने भी 90 हजार से अधिक वोट हासिल किये। अस्थावां में हारने वाले महागठबंधन के प्रत्याशी को 28.69 फीसदी मत मिले। तीसरे नंबर पर जनसुराज की प्रत्याशी रहीं। इन्हें मात्र नौ फीसदी मत मिले। इसके अलावा एक प्रत्याशी ने ढाई फीसदी से अधिक मत हासिल किया। बाकी सब दो प्रतिशत के नीचे रहें। नोटा ने 3.77 फीसदी वोट हासिल कर चौथा स्थान हासिल कर लि...