बिहारशरीफ, जून 14 -- सरमेरा, निज संवाददाता। अस्थावां विधान सभा क्षेत्र के सरमेरा के बड़ी घरियारी, पुरानी इसुआ, अस्थावां के अन्दी, धरहरा, कुलती, कोदई बिगहा, जीयर, बेलदरिया, रहमानपुर, चुलिहारी, कोनंद, मकसूदपुर, चकदीन, गुफरबिगहा, नेरूत, मोहम्मदपुर, राजमा, शेरपुर, बेलदरिया, डुमरावां, बिंद के लाल बिगहा, सदरपुर, मिरबिगहा, निगराइन, बकरा, नौरंगा, ताजनीपुर, मकनपुर में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव उर्फ मुकेश धानुक ने लोगों से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विरमणी मंडल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमोद कुमार, जिलाध्यक्ष अरविंद धानुक, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र कुमार चंद्रवंशी, जिला सचिव श्रवण कुमार, सुनील कुमार चंद्रवंशी व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...