लखीसराय, जून 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जल्दबाजी में कम दूरी तय कर घर पहुंचने की हड़बड़ी कभी भी बड़ा हादसा बन सकती है। किऊल और लखीसराय रेलवे स्टेशन के बीच किऊल नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से बनाई गई अस्थायी जुगाड़ पुलिया इन दिनों दुर्घटनाओं का सबब बनती जा रही है। पुलिया पर दोनों ओर से धंसे हिस्सों में पानी आ जाने के बावजूद सैकड़ों लोग पैदल, बाइक और टोटो से आवाजाही कर रहे हैं। वहीं, आगे निकलने की होड़ के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। थोड़ी सी चूक पर बाइक सवार या पैदल चलने वाले लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं। ज्ञात हो कि किऊल नदी पर पक्का पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने मिलकर अस्थायी पुलिया बनाई थी ताकि आवाजाही संभव हो सके। लेकिन इस पुलिया पर सुरक्षा के कोई माकूल इंतजाम नहीं हैं। पुल के किनारों पर पानी आ जाने के कारण आवाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.