अल्मोड़ा, मई 27 -- चौखुटिया। रामगंगा नदी पर पुल के मरम्मत कार्य शुरू होने से पहले विरोध के स्वर बुलंद हो गए हैं। गेवाड़ विकास सघर्ष समिति ने मरम्मत कार्य करने से पहले अस्थाई मार्गों की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है। इसके लिए समिति आज धरना प्रदर्शन करेगी। लोगों का कहना है कि रामनगर से आने वाले वाहनों अस्थाई मार्ग रामगंगा से होकर आना-जाना है। जिसकी स्थिति ठीक नहीं है। वहीं, दोपहिया वाहनों के मार्ग का भी अब तक सुधारीकरण नहीं किया गया है। समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जब तक अस्थाई मार्गों की व्यवस्था ठीक नहीं होती पुल का कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.