चंदौली, अक्टूबर 28 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ पर सोमवार की शाम गंगा तट से लेकर सरोवर और तालाब किनारे आस्थावान उमड़े रहे। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। रंग बिरंगे झालरों और प्रकाश से घाट जगमग रहे। छठ गीतों से सुरसरि के तट और सरोवरों का किनारा गुंजायमान रहा। डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे ने सकलडीहा और बलुआघाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गंगा घाटों और सरोवर किनारे आतिशबाजी का सिलसिला भी चलता रहा। सुबह से ही अर्घ्य देने की तैयारी शुरू हो गई। घरों में व्रती महिलाओं ने स्नान, ध्यान के बाद अर्घ्य देने के लिए सूप, दउरी तैयार की। इसमें विभिन्न प्रकार के फल, ठेकुआ, चावल से बनी मिठाई, फूल, माला, दीपक, रोरी, सिंदूर, कर्पूर, अगरबत्ती आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.