पिथौरागढ़, फरवरी 5 -- अस्कोट। तीतरी के हंसेश्वर मठ में आठ दिवसीय माघ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। बुधवार को महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में गांव से मठ तक कलश यात्रा निकाली। इस दौरान यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक व युवतियां शामिल रही। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन महंत परमानंद गिरि महाराज की सानिध्य में किया जा रहा है। बताया इस वर्ष मठ में 26 वें महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान महोत्सव में दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु कथा सुनने को पहुंचे। बताया 11 फरवरी को हवन व विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...