उन्नाव, मई 30 -- असोहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के शाहाबाद ग्रांट गांव में गुरुवार रात चोरों ने दो किसानों के घरों को निशाना बनाया। सुबह गृहस्वामियों के नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। सीओ समेत फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए हैं। पीड़ितों ने तहरीर देकर 18 लाख के जेवर और 2.58 लाख रुपये की नगदी चोरी होने की बात कही है। शाहाबाद ग्रांट गांव में चोर पहले किसान अशोक यादव के घर पहुंचे। अशोक खाना खाकर छत पर लेटे थे। पत्नी संतोष कुमारी लखनऊ में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। शुक्रवार सुबह उठने के बाद अशोक नीचे पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी। इसमें रखे लगभग दस लाख के गहने और 58 हजार रुपये की नगदी गायब थी। दूसरी चोरी इसी गांव निवासी चंद्र शेखर मौर्य के घर में हुई। अशोक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.