किशनगंज, अप्रैल 5 -- बिशनपुर निज संवाददाता । कोचाधामन प्रखंड के मजकुरी पंचायत के असुरा गाँव मे आयोजित तीन दिवसीय 72 घंटे के अखंड हरिनाम संकिर्तन से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। असुरा गांव के श्री कनकेश्वर नाथ महादेव परिसर में आयोजित अखंड हरिनाम संकिर्तन में जिले के कई जगहों से भजन मंडली शामिल हो रही है। अखंड हरिनाम हरे राम हरे कृष्ण के जाप व रासलीला से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। अष्टजाम के आयोजन को लेकर मजकुरी पंचायत के पूर्व मुखिया ओम प्रकाश झा, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव झा, नवीन मोहन झा, रौशन झा, संजीव झा, सुनील झा, जीतेन्द्र झा, राजकुमार पंडित, राजू पंडित,प्रेमलाल पंडित,भवेश झा, लक्ष्मीनारायण झा,अरुण झा,गोपाल झा,राजकिशोर झा, सहित कई अन्य लोग पूरी ततपरता से लगे हुए है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.