पीलीभीत, मार्च 23 -- जहानाबाद। सद्भावना संत सम्मेलन में महात्मा ज्ञान शब्दानंद ने कहा की पूजा पाठ करना चाहिए और जीव व इंसानों पर दया करनी चाहिए। हम सब ईश्वर को यहां वहां ढूंढ़ते हैं पर ईश्वर हमारे अदंर ही है। हमें इसे पहचानना होगा। जहानाबाद के नगर पंचायत के ग्राउंड होम्योपैथी अस्पताल के निकट आयोजित सद्भावना संत सम्मेलन में शब्दानंद ने कहा कि असीमिति इच्छाएं समाज के लिए घातक होती हैं। उन्होंने भस्मासुर का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान शंकर द्वारा दिए गए वरदान से भस्मासुर ने अपने क्रियाकलापों के जरिए खुद को भस्म कर लिया था। मनुष्य की अनंत इच्छाएं उसे मर्यादा भुला देती हैं। हम सही गलत नहीं देख पाते हैं। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ममता गुप्ता ने सत्यपाल महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि दी। रश्मि गंगवार, रुचि गंगवार, नीलकमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.