समस्तीपुर, दिसम्बर 7 -- पूसा। समस्तीपुर आरपीएफ के असिस्टेट कमांडेंट राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को खुदीराम बोस, पूसा स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान असिस्टेट कमांडेंट राकेश कुमार सिंह ने आरपीएफ से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर उन्होने समस्याओं से भी रूबरू कराने एवं डयूटी के तौर-तरीके को उत्कृष्ट बनाने पर बल दिया। मौके पर एसआई लव कुमार साह, एएसआई एसके पाण्डेय, आरके रवि, बीके झा, रंजीत कुमार, सदानंद कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...