नीरज पंडित, फरवरी 12 -- महाराष्ट्र सरकार ने करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। 11 फरवरी 2026 को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जारी सरकारी प्रस्ताव के अनुसार इस फेज में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के लगभग 650 पद भरे जाएंगे। अबकि बार चयन प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपनी टीचिंग स्किल्स का टैलेंट दिखाने के लिए चयन समिति के सामने एक मॉक लेक्चर देना होगा। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती का अभियान वर्ष 2024 में शुरू हुआ था। तब राज्य सरकार ने यूनिवर्सिटी को मेरिट के आधार पर पद भरने का निर्देश दिया था लेकिन सेलेक्शन क्राइटेरिया को लेकर सरकार और गवर्न...