देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। लार के सजाव निवासी सूरज कुमार दूबे ने हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में 27 वीं रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर परिवार के लोगों एवं उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है। सूरज सजाव निवासी डॉ प्रेम नारायण द्विवेदी के पुत्र हैं। सूरज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही प्राप्त की है। इसके उपरांत उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) से स्नातक तथा दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) से परास्नातक की शिक्षा पूर्ण की। उन्होने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने बड़े भाई तथा परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद को दिया है। ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...