प्रयागराज, सितम्बर 21 -- प्रयागराज। प्रदेश के 331 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के 910 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बावजूद अंतिम उत्तरकुंजी जारी नहीं करने के विरोध में अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सौरभ मिश्र और सात अन्य की ओर से हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दायर याचिका में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को अंतिम उत्तरकुंजी जारी करने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग ने अनन्तिम उत्तरकुंजी जारी करके साक्ष्यों के साथ आपत्ति मांगी थी। हिंदी समेत अन्य विषयों के प्रश्नपत्र में पूछे गए कई सवालों पर आपत्ति के साथ ही पाठ्यक्रम के बाहर से सवाल पूछे गए थे। आयोग ने चार सितंबर को लिखित परीक्षा का परिणाम तो घोषित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.