बदायूं, जनवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। राज्यकर असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल द्वारा पकड़े गये वाहन को लेकर रविवार के लिए बखेड़ा खड़ा हो गया। व्यापारियों ने राज्यकर कार्यालय पहुंचकर इस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल से व्यापारियों की नोकझोक हुयी। असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल प्रदीप गंगवार रविवार के लिए उझानी रोड पर चेकिंग के लिए निकले थे, उन्होंने उझानी के समीप एक छोटा हाथी सड़क किनारे खड़ा हुआ पकड़ लिया। इसमें एल्मोनियम का कुछ सामान भरा था। असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा कागज मांगे गये, जो उस समय नहीं दिखाये जा सके। इस पर उन्होंने वाहन को लाकर कार्यालय में खड़ा करवा दिया और जुर्माना संबंधी कार्रवाई आगे बढ़ा दी। इस दौरान संबंधी व्यापारी ने शहर के एक गुट व्यापारी नेता को सूचना दे दी। व्यापारी नेता कुछ अन्य साथियों के साथ कार्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.