मोतिहारी, जनवरी 4 -- छतौनी चौक से पकड़ीदयाल रोड में डेढ़ किमी की दूरी पर स्थित नरेगा बाल उद्यान को वर्ष 2020 में सबसे अधिक पसंद किया गया था। उस समय गांधी मैदान के बाद यह दूसरा पार्क था, जहां सुबह-शाम लोगों से गुलजार रहता था। नये वर्ष में पिकनिक का सबसे हॉट स्पॉट था। अब यह उद्यान उदास हो गया है। उद्यान में लगाये गये पेड़ की टहनियों लोग काटकर ले जा रहे हैं। यहां बेंच व झूला टूट चुके हैं। अमर कुमार भामिक व सरजीत कुमार का कहना है कि यहां के बेंच व झूला टूटे तो उसकी मरम्मत नहीं करायी गयी। लाखों रुपये खर्च कर इसे खूबसूरत बनाया गया था। देखरेख के अभाव में पार्क विरान है। शुरुआती दौर में सुधा व अन्य डेयरी उत्पाद की यहां स्थायी दुकानें खोली गयी। वहां लोगों का ठहराव स्थल बन गया था। नहीं चाहते हुये भी गर्मी के दिनों में लोग पार्क का आनंद उठा ही लेते ...