गिरडीह, मार्च 17 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बुधुडीह स्थित आदर्श उच्च विद्यालय बुधुडीह में शुक्रवार रात को असामाजिक तत्व के लोगों ने विद्यालय में तोड़फोड़ की। घटना को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम प्रसाद मंडल और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धनपति मंडल ने रविवार को अहिल्यापुर थाना में आवेदन देकर पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम असामाजिक तत्व के लोगों ने विद्यालय का मुख्य गेट का ताला तोड़कर विद्यालय में पहुंचे और विद्यालय के दो रुम का ताला तोड़कर कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण कागजात को फाड़ दिया। विद्यालय की दीवार में लगे विभिन्न बोर्ड को तोड़ दिया। अज्ञात लोगों ने विद्यालय में रखे कुर्सी - टेबुल को भी तोड़ दिया। विद्यालय के रात्रि प्रहरी सिधोर हांसदा जब विद्यालय में सुरक्षा के उद्दे...