समस्तीपुर, जनवरी 29 -- उजियारपुर। चैता दक्षिणी में बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने किसान के पुआल की ढेर में आग लगा दिया। इसमें 50 हजार रुपए से अधिक मूल्य की लकड़ी जल कर नष्ट हो गयी। स्थानीय लोगों ने निजी नलकूप आदि से पानी छिड़क कर आग पर काबू पाया इससे अन्य घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। इस बीच घटना की सूचना पर अंगारघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। घटना में प्रभावित किसान गांव के वार्ड 10 निवासी भरत राय के पुत्र मंजय लाल राय ने बताया कि घटना लगभग 2 बजे रात को हुई है। इसकी सूचना उन्हें पड़ोसियों के हल्ला करने पर मिली। उन्होंने दावा करते हुए कहा की घटनास्थल पर अलाव आदि नहीं था। इससे कयास लगाया जा रहा है कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा जानबूझ कर आग लगा कर परेशान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...