देवघर, फरवरी 8 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव में क्षेत्र का शांतिपूर्ण माहौल बिगड़ने का प्रयास फिर असामाजिक तत्व करने लगे हैं। असामाजिक तत्व धार्मिक स्थलों को निशाना बनाते हुए क्षेत्र को आशांत करना चाहते हैं। इसी क्रम में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा डंगालपाड़ा दुर्गा मंडप में आपत्तिजनक पदार्थ फेक दिया गया। सुबह में जब मंदिर की सफाई करने युवक पहुंचा तो वहां आपत्तिजनक पदार्थ देखकर हैरान हो गया। मामले की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में मोहल्लावासी जमा हो गए। मंदिर की सफाई की गई। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद इंस्पेक्टर इंचार्ज सह थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता पुलिसबल के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से ली। मोहल्लेवासियों ने घटना पर रोष जताते हुए असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी...