बागपत, जनवरी 16 -- बागपत। शहर के मोहल्ला इस्लामनगर में एक श्रमिक के छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में जलकर उसके दो मवेशियों और एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मवेशी गंभीर रूप में झुलस गए। पीड़ित ने असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। शहर के मोहल्ला इस्लामनगर में श्रमिक अकबर परिवार के साथ रहता है। उसने कई मवेशी भी पाल रखे है। उनके लिए उसने मकान के पास ही छप्पर डाला हुआ है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात मवेशियों को चारा खिलाने के बाद अकबर परिजनों के साथ मकान के अंदर सो गया। देररात अचानक छप्पर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। अकबर और आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के जरिए आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो मवेशियों और एक कुत्ते की आग में जलकर मौत हो चुकी थी, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.