गिरडीह, जून 22 -- बगोदर। बगोदर के कुसमरजा अंतर्गत तिरंगा चौक स्थित संविधान निर्माता बाबा भीम राव अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करनेवालों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं होने से सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। यह आक्रोश शनिवार को बगोदर की सड़कों पर देखने को मिला। वैसे असमाजिक तत्वों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ लाठी-डंडे के साथ बहुजन क्रांति मोर्चा व बगोदर बचाओ संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से जनाक्रोश मार्च निकाला। इस बीच भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा क्षतिग्रस्त करनेवाले अपराधियों होश में आओ, अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण नहीं गिरफ्तार करो, अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने वाले एनडीए व इंडिया गठबंधन होश में आओ, अपराधियों को अब तक गिरफ्तार नहीं करनेवाले सरिया पुलिस तुम जवाब दो सरीखे नारे लगाए गए। तत्पश्चात बगोदर स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.