पलामू, फरवरी 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की रात में रेल लाइन निरीक्षण के क्रम में असमाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की। इससे पेट्रोल मैन आदित्य कुमार एवं अमन कुमार को मामूली चोट लगी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर उमाकांत ने बताया कि अब तक किसी के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन के बाद कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि घटना की सूचना पाते ही स्टेशन प्रबंधक एवं आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंचे परंतु असमाजिक तत्व भाग निकले थे। स्टेशन मास्टर ने बताया कि पेट्रोल मैन के अनुसार शनिवार की रात में पटरी निरीक्षण के क्रम में चोरी के कोयला रखा बोड़ा पटरी पर नजर आया। जैसे ही पेट्रोल मैन बोड़ा को जब्त करने का प्रयास किया, उसी क्रम में 5-6 की संख्या में असमाजिक तत्वों दुर्व्यवहार करते हुए पत्थर चला दी। इससे दो लोगों को चोट लगी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.