सीवान, जून 18 -- गुठनी/ आंदर, एक संवाददाता। अंसाव थाना परिसर में रविवार की देर रात गोली लगने से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गयी। मृत जवान दरौली थाना क्षेत्र के टिकुलिया निवासी श्री राम गोंड का 32 वर्षीय पुत्र राज कुमार गोंड है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए हैं। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बैरक में मौजूद जवानों ने बताया कि रात को ड्यूटी जाने से पहले सभी ने खाना बनाया। खाना खाने के बाद जवान ड्यूटी पर चले गए। इधर अहले सुबह करीब चार बजे जवानों ने इस घटना की जानकारी थानाध्यक्ष राजशेखर को दी। परिसर में घटित इस तरह की घटना की जानकारी के बाद जवानों व पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। बाद में इस घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को भी दी गयी। सूचना पाकर एसडीपीओ गौरी कुमारी, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.