बलिया, फरवरी 17 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। गांधी जी के नेतृत्व में देश की आजादी के लिए चलाए जा रहे असहयोग आंदोलन में पहले शहीद पत्रकार रामदहिन ओझा की पुण्यतिथि पर 18 फरवरी को उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिला मुख्यालय और बांसडीह स्थित उनके प्रतिमा स्थलों पर लोग पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रीय एकता मंच के सचिव करुणानिधि तिवारी और शहीद रामदहिन ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के न्यासी प्रतुल ओझा ने बताया कि बलिया नगर स्थित टीडी कालेज चौराहा पर सुबह आठ से नौ बजे तक शहीद को विभिन्न संगठनों के लोग श्रद्धांजलि देंगे। जबकि बांसडीह डाक बंगला के बाहर शहीद ओझा की प्रतिमा स्थल पर 11 बजे से पुष्पांजलि के साथ सभा होगी। बांसडीह के प्रतिमा स्थल का नये सिरे से निर्माण और सौंदर्यीकरण विधायक केतकी सिंह ने अपनी व्यक्तिगत धनराशि से कराया है। उसका लोकार्पण भी किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.