सिमडेगा, जून 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कांग्रेस और झामुमो अपने असली मुद्दे से भटक चुकी है। दोनों ही पार्टी जनता को गुमराह करके अपने स्वार्थ सिद्धि में लगे हुए है। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा भटटीटोली में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। काशिफ रजा ने अपने संबोधन में कांग्रेस झामुमो के साथ साथ भाजपा को भी निशाने में रखा। उन्होंने वक्फ संशोधन एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा कानून की आड़ में मुस्लिमों की सम्पत्ति को हड़पना चाहती है। जिसे हम कभी पूरा नहीं होने देगें। उन्होंने कांग्रेस और झामुमो को अल्पसंख्यक विरोधी बताते हुए कहा कि दोनों के शासन काल में अल्पसंख्यक समाज के धर्म पुरोहितो को पीटा जा रहा है। धार्मिक स्थलों से लूट हो रही है जो पूरे समाज के लिए शर्मनाक है। काशिफ रजा ने कहा कि जिस मुददे और उददेश्य...