छपरा, फरवरी 2 -- बिहार के छपरा से एक रोचक मामला सामने आया है। एक युवक खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का अधिकारी बताकर सीधे डीएम से मिलने पहुंच गया। सूट-बूट पहने शख्स ने जब खुद को उत्तर प्रदेश का कैडर का आईएएस अधिकारी बताया, तो एक बार डीएम भी नहीं समझ पाए। हालांकि, फर्जी आईएएस का भांडा फूटने में ज्यादा देर नहीं लगी। जैसे ही असली आईएएस अफसर यानी डीएम को उस पर संदेह हुआ, उन्होंने पुलिस बुलाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया। यह वाकया सोमवार 2 फरवरी का है। जानकारी के अनुसार, छपरा स्थित समाहरणालय में दोपहर करीब 3 बजे एक व्यक्ति पहुंचा। उसने आदेशपाल से अपना नाम रीतेश कुमार बताया। वह छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसाढ़ी गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि वह यूपी के मेरठ में आईएएस के पद पर तैनात है और उसे सारण के डीएम से मिलना है। आदेशपाल ने उसे ड...