नई दिल्ली, जनवरी 2 -- टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल का पुरजोर समर्थन किया है। जियोहॉटस्टार पर पठान ने कहा कि गिल के पास बहुत सारा टैलेंट है। उन पर जितनी ज्यादा जिम्मेदारी पड़ेगी और जितनी ज्यादा चुनौतियां उभरेंगी, वह उतने ही अच्छे क्रिकेटर के तौर पर उभरेंगे। इरफान पठान ने राहुल द्रविड़ से खुद को मिली सीख का किस्सा बताते हुए कहा कि ये गिल पर भी पूरी तरह फिट बैठता है। पठान ने याद किया कि कैसे जब वह भारतीय टीम में आए थे तब राहुल द्रविड़ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जरूरतों के लिहाज से तैयार किया था। इरफान पठान ने बताया, 'जब मैं 19 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम में आया था तब ग्रेट राहुल द्रविड़ ने मुझसे कहा था कि तुम टीम में आ तो गए हो, ये अच्छा है लेकिन इसके बाद चीजें मुश्किल होंगी। मैंने पूछा कि जब चीजें मुश्किल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.