गाजीपुर, मार्च 19 -- गाजीपुर (मरदह)। मरदह थाना के गाई बैदवली गांव से पशुपालक सुरेश यादव की तीन भैस एवं चवर गांव निवासी नन्दा यादव की भैस पड़िया, बहादुर राम की भैस पड़िया स्कार्पियो सवार बदमाशों ने चोरी कर लिया। बैदवली गांव निवासी सुरेश यादव ने बताया कि वह पशुओं के पास चारपाई पर सो रहा था। भोर में तीन बजे के लगभग पशुओं के बांधे गए स्थान पर न होने पर चोरी की जानकारी हुई। जब वह घर के बगल में स्थित नहर पर गया तब तक स्कार्पियो गाड़ी में पशुओं को लाद चुके चोर मटेहु की तरफ भगाने लगे। बाइक से पीछा किया तो ईट पत्थर चलाने के साथ ही असलहा दिखाकर भयभीत कर दिया। पुनः वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन के रास्ते से होकर पूर्वाचंल एक्सप्रेस-वे से होकर भाग गए। सूचना पर पहुंची मटेहु पुलिस चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक साथ तीन स्थानों से सात पशुओं की चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.