बिजनौर, जून 25 -- नगीना। आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। ज़िलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने लेटर जारी कर असलम सिद्दीकी को नगीना का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है कार्य कर्ताओं में खुशी का माहौल है। नव नियुक्त नगर अध्यक्ष नगर पालिका में वर्तमान में सभासद भी है। इस मौके पर नवनियुक्त नगर अध्य्क्ष ने कहा है कि हाईकमान ने मुझे जो ज़िम्मेदारी दी है उसको मैं ज़िम्मेदारी और कर्तव्य निष्ठा से पार्टी को मजबूत कर के निभाउंगा। इस अवसर पर मोहम्मद तहसीन, मोहम्मद नसीम,दानिश महिगिर, फारूक अंसारी, असगर कमली, सलाउद्दीन, मज़ाहिर उल, मो.शानू, मोहम्मद तनवीर, ज्ञान सिंह आदि ने मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार कर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.