मेरठ, फरवरी 7 -- असलम की हत्या पूरी प्लानिंग और रेकी के बाद अंजाम दिया गया। असलम जैसे ही घर से बाहर निकला, आरोपियों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। कई राउंड फायरिंग कर आरोपियों ने अपनी पिस्टल खाली कर दी। असलम को सिर में गोली मारने के बाद हमलावर बोले कि हमने खून का बदला ले लिया। आरोपी मौके से निकल भागे। गली में गोलियां और खोखे बिखरे पड़े मिले। शोएब के घर के गेट से लेकर अंदर गैलरी तक खून बिखरा पड़ा था। लोहियानगर में करीब डेढ़ साल पहले हुए अरशद हत्याकांड में मोहम्मद असलम और उसका भाई बिलाल समेत कई लोगों को पुलिस ने पूर्व में जेल भेजा था। अरशद की हत्या के बाद से दोनों परिवारों में खूनी रंजिश चल रही थी। अरशद के परिजनों ने बदला लेने का ऐलान किया था। दूसरी ओर, मोहम्मद असलम करीब तीन माह पूर्व में ही जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था। असलम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.