मुंगेर, जनवरी 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता । मॉडल अस्पताल के आईसीयू में वेन्टीलेटर मशीन का संचालन करने के लिए एनेस्थेटिक डाक्टर नहीं रहने के कारण सदर अस्पताल के तकनीशियन को प्रशिक्षित कर वेन्टीलेटर संचालन में दक्ष बनाया जाएगा। दक्ष तकनीशियन से वेन्टीलेटर का संचालन कराया जाएगा। सिविल सर्जन डा. राजू कुमार ने उक्त निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक को जारी पत्र में दिया है। बता दें कि हिन्दुस्तान अखबार ने 3 जनवरी के अंक में आईसीयू वार्ड में मरीजों को वेंटीलेटर की सुविधा नहीं शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन ने आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर संचालन के लिए तकनीशियन को दक्ष बनाने का निर्देश दिया है। सिविल सर्जन ने बताया कि वेन्टीलेटर संचालन के लिए दक्ष एनेस्थेटिक चिकित्सक का अस्पताल में अभाव है। इसके लिए विभाग क...