घाटशिला, दिसम्बर 29 -- घाटशिला, संवाददाता। आखिरकार 10 दिन बाद ही सही सभी किसानों के धान बेचने को एवज में राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। सोमवार को घाटशिला लैंपस के माध्यम से क्षेत्र के 19 किसानों के द्वारा बेचे गये 1190 क्विंटल धान के एवज में उनके खाते में 29 लाख 16 हजार 921 रुपये संबंधित बैंक में भेज दिये गये। पैसा पाने वाले किसानों में तपन कुमार मार्डी, नंदिता बिषई, उमा रानी मानकी, आस्तिक बिषई, सपन कुमार महतो, उत्तम कुमार सिंहा, बुद्धेश्वर भकत, सीमा रानी बिषई, बासु महाकुड़, रविन्द्र नाथ महतो, अश्वनी कुमार मंडल,गदाधर दास, अशोक कुमार घोष समेत अन्य किसान शामिल है। जानकारी के अनुसार, सरकार की घोषणा के अनुसार धान बेचने के 48 घंटे के अंदर किसानों को धान अधिप्राप्ति केन्द्र में राशि का भुगतान किया जाना था। लेकिन धान बेचने के पांच-छह दिन बा...