सहारनपुर, जनवरी 4 -- सहारनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक रूप से अहम फैसले किए हैं। पार्टी अध्यक्ष ने केरल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के लिए स्क्रीनिंग समितियों का गठन किया है। इसी क्रम में असम स्क्रीनिंग कमेटी में सांसद इमरान मसूद को सदस्य बनाया गया है, जिसे उनके बढ़ते राजनीतिक कद के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि सासंद इमरान मसूद को पार्टी में एक संघर्षशील, सक्रिय और जमीन से जुड़े नेता के रूप में पहचाना जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सासंद समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...