देवरिया, फरवरी 5 -- मेहरौनाघाट(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। जिले के लार थाने की पुलिस व नारकोटिक्स टाक्स फोर्स की संयुक्त टीम को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने लार थाना क्षेत्र के चोरडीहा के समीप से कंटेनर से असम से देवरिया भेजा जा रहा 3.28 कुंतल गांजा बरामद किया। साथ ही चालक समेत दो को गिरफ्तार किया है। चालक के पास से मिले मोबाइल नंबर के जरिये पुलिस सरगना तक पहुंचने में जुटी हुई है। लार थाने के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि असम से एक कंटेनर में गांजा रख कर देवरिया ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी नारकोटिक्स टाक्स फोर्स गोरखपुर को दी। सूचना के बाद दोनों टीमें सक्रिय हो गई और बार्डर पार कर एक कंटेनर चोरडीहा तक पहुंचा था तो पुलिस टीम ने उसे रोक लिया। तलाशी ली गई तो उसमें मक्का भरा हुआ था। ट...