पिथौरागढ़, जनवरी 16 -- असम राइफल्स के पूर्व सैनिक‌, सेना के जवानों की तरह सुविधा, वेतन न मिलने से आक्रोशित हैं। शुक्रवार को यहां बड़ी संख्या में असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि समान काम समान वेतन की मांग को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिली है। बाद में पूर्व सैनिकों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। यहां मोहन चंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष शंकर सिंह मेहता, सचिव हेमंत सिंह सौन, कार्यकारिणी सदस्य विक्रम सिंह महर, मोहन चंद्र तिवारी, गणेश चंद, रामसिंह, गणेश बिष्ट, कमान सिंह, खुशाल सिंह दिगारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...