नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को असम में भी बिहार और अन्य राज्यों जैसा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने की मांग वाली याचिका पर निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत ने यह आदेश उस याचिका पर दिया है, भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें बिहार और यूपी, मध्य प्रदेश, सहित 12 दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कराए जा रहे एसआईआर के बजाए असम में 'विशेष पुनरीक्षण‌' करने का फैसला किया है। याचिका में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के नाम पर राज्यों के बीच भेदभाव करने का आरोप लगाया है। शीर्ष अदालत से असम में भी बिहार जैसा एसआईआर कराने की मांग की है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिका पर निर्वाचन आयो...