सिलचर, जनवरी 30 -- असम के कछार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली महिला का उसके बच्चों के सामने बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी महिला के ऊपर कथित तौर पर तेजाब फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शख्स ने 30 वर्षीय महिला के साथ उसके दो बच्चों के सामने बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि घटना बीते 22 जनवरी को हुई थी और अगले दिन मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी 28 वर्षीय ड्राइवर है और वह परिवार का पड़ोसी है। बीते बुधवार को वह अचानक उनके घर में घुस गया। घर में उस वक्त महिला और उसके दो बच्चों थे। आरोपी ने बच्चों के सामने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उस पर एसिड डाल कर फरार हो गया। घर लौटने पर पीड़िता के पति ने देखा कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। यह भी पढ़ें- BJP राज में बलात्कार नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.