गुवाहाटी, फरवरी 16 -- असम कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेन कुमार बोरा ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है, लेकिन कहा है कि जरूरत पड़ने पर ऐसा किया जाएगा। इस बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस पर भी वह सामने आए हैं और कहा कि मैंने अपने फैसले पर विचार करने के लिए कुछ समय कांग्रेस हाईकमान से मांगा है। लेकिन अभी अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है। वह 2021 से 2024 तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा 2006 से 2016 तक दो बार विधायक भी बने थे। भूपेन बोरा का कहना है कि उन्होंने आत्मसम्मान के लिए यह फैसला लिया है। उन्होंने लिखा, 'आत्मसम्मान का मामला है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.