गुवाहाटी, जून 20 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि असम कांग्रेस के पक्ष में 5,000 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट अचानक सक्रिय हो गए हैं, जिनमें से अधिकतर इस्लामिक देशों से ऑपरेट हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन सोशल मीडिया अकाउंट्स की उत्पत्ति 47 अलग-अलग देशों से हुई है, जिनमें सबसे ज्यादा अकाउंट बांग्लादेश और पाकिस्तान से हैं। ये अकाउंट पिछले एक महीने से असम कांग्रेस की गतिविधियों और एक विशेष कांग्रेस नेता पर केंद्रित हैं। शर्मा ने विशेष रूप से कांग्रेस सांसद और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अगले साल होने वाले विधानसभ...