लखनऊ, मई 13 -- असम में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों का सीधा असर लखनऊ की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। बड़े पैमाने पर सफाई कर्मचारी असम रवाना हो गए थे, जिससे लखनऊ नगर निगम की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। खासकर जोन-2, जोन-5 और जोन-8 में हालात बेहद खराब हो गए हैं। असम में दो चरणों में ग्राम पंचायत चुनाव हुए। पहला चरण 2 मई और दूसरा चरण 7 मई को। इन चुनावों में विभिन्न पदों पर चुनाव कराए गए। असम मूल के लखनऊ में कार्यरत सफाई कर्मचारी चुनाव में चले गए थे। जिन कंपनियों को नगर निगम ने सफाई का ठेका दे रखा है, उन्होंने बड़ी संख्या में असम के श्रमिकों को रखा हुआ है। यही कारण है कि असम में पंचायत चुनाव की वजह से सफाई व्यवस्था लखनऊ में पूरी तरह चरमराई रही। -------- जोन-8 में हालात सबसे ज्यादा खराब नगर निगम का जोन-8 सबसे अधिक है। यहां तेलीबाग, एल...