मुरादाबाद, मई 1 -- ठाकुरद्वारा। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा के महिला विरोधी बयान को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की। नगर के माता मंदिर रोड वार्ड 21 में नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस शकीला बेगम के आवास पर बैठक की। बाद में प्रदर्शन करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर बिश्व शर्मा ने काफी आपत्तिजनक बयान दिया था। यहां रेखा सावित्री सदफ, सायमा, शबाना ,शबनम, आयशा, रेशमा आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...