धनबाद, मार्च 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता सिंफर के एक आदिवासी इंजीनियर पांच साल से लापता थे। उनकी पत्नी और पुत्र लगातार उन्हें ढूंढ़ रहे थे। वे मानसिक रूप से बीमार थे। पांच साल बाद इंजीनियर रूबेन मुर्मू असम के कोकराझार में भटकते मिले। 21 मार्च 2020 को गोविंदपुर बरियो मोड़ निवासी रूबेन की पत्नी कामना मुर्मू ने धनबाद थाना में पति की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था। कोरोना काल होने के कारण उस समय रूबेन का कुछ भी पता नहीं चल पाया। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण उन्होंने इन पांच वर्षों में एक बार भी अपनी पत्नी या परिवार के किसी सदस्य से संपर्क नहीं किया। दरअसल रूबेन मूलरूप से कोकराझार बालाजान दोबरा के ही रहनेवाले हैं। उनकी बहन लिली मुर्मू और भांजी सान्या टुडू ने 14 मार्च को उन्हें कोकराझार में भटकते हुए देखा। उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। गंदे चादर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.