नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उनकी इस टिप्पणी पर असम के मुख्यमंत्री भड़क उठे हैं और केस दर्ज करवाने तक की बात कह दी है। वहीं दूसरी तरफ रूस ने एक नई मिसाइल का परीक्षण कर यूक्रेन और अमेरिका समेत पूरी दुनिया को चौंका दिया है।देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ: असम और गुजरात पर मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे ने क्या बोला कि फंस गए, हिमंत करेंगे केस कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मंत्री और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे के एक बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुजरात और असम पर की गई उनकी इस टिप्पणी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इतने भड़क उठे हैं कि उन्होंने प्रियांक खरगे के खिलाफ मामला दर्ज करवा...