संभल, नवम्बर 2 -- असमोली/गवां। गोयल ग्रुप की असमोली और रजपुरा स्थित दो चीनी मिलों पर आयकर विभाग की छापामारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। टैक्स चोरी के संदेह में की जा रही इस बड़ी कार्रवाई में दिल्ली और लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीमों के 100 से अधिक अधिकारी शामिल हैं, जो बीते 80 घंटे से अधिक समय से दस्तावेजों की गहन जांच में जुटे हुए हैं। असमोली स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स यूनिट और रजपुरा स्थित धामपुर शुगर मिल में चल रही जांच के दौरान सीआईएसएफ के जवान पूरे परिसर में तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि मिल प्रबंधन और अकाउंट कार्यालयों में किसी बाहरी व्यक्ति या कर्मचारी की एंट्री पर रोक लगी हुई है। सिर्फ उत्पादन से जुड़े मजदूरों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है, ताकि पेराई सत्र की तैयारियां प्रभावित न हों। आयकर विभाग की टीमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.