संभल, मई 30 -- असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुरसोत गांव में बुधवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने के कारण उसमें आग लग गई। हादसे में महिला और उसका जेठ झुलसकर घायल हो गए। दोनों का इलाज असमोली के एक निजी अस्पताल में किया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव शाहपुर सोत निवासी जुबेर की पत्नी इमारत जहां बुधवार शाम को खाना बना रही थीं, तभी गैस सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और अचानक उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठते ही महिला ने शोर मचाया, जिसे सुनकर उसका जेठ मोहम्मद जुनेद दौड़ता हुआ आया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जुनेद ने साहस दिखाते हुए सिलेंडर का पाइप बाहर निकालकर फेंक दिया, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस दौरान जुनेद के हाथ झुलस गए और इमारत जहां भी आग की चपेट में आकर घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.