संभल, जनवरी 25 -- जनपद के गांव असमोली में इन दिनों बूढ़े बाबा का प्रसिद्ध मेला पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ चल रहा है। इस मेले में न केवल जनपद संभल बल्कि आस-पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा की जात लगाने और मनोकामना पूर्ण होने की कामना लेकर पहुंच रहे हैं। गांव और मंदिर परिसर में मेले के चलते खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बूढ़े बाबा के मंदिर पर जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया और विशेष रूप से चर्म रोग से मुक्ति पाने की प्रार्थना की। मान्यता है कि सच्चे मन से बाबा की जात लगाने से पुराने से पुराने रोग भी ठीक हो जाते हैं। मंदिर परिसर के पास बने तालाब में श्रद्धालुओं ने स्नान कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। श्रद्धालुओं का कहना है कि तालाब के जल में...