संभल, नवम्बर 9 -- असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के लोदीपुर-असमोली मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरादाबाद के खुशहालपुर निवासी संदीप अपनी मां शीला देवी के साथ असमोली आए थे। जैसे ही वे असमोली आदर्श इंटर कॉलेज के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रही एक तेज़ रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में संदीप और उनकी मां शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें असमोली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे बाइक सवार युवक को भी गंभीर चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.